आज की ताजा खबर

धमकी और पैसों की मांग से परेशान किशोर की मौत,जाम लगाकर कार्रवाई की मांग, युवती समेत पांच पर रिपोर्ट

top-news

जगमोहन मिश्रा

जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव में धमकी और पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर विवेक ने 14 सितंबर को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खा लिया।

बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रविवार दोपहर फतेहगंज पूर्वी-गढ़िया रंगीन मार्ग पर जाम लगा दिया।

करीब तीन घंटे बाद थाना प्रभारी ओमप्रकाश के समझाने पर जाम खुला। मृतक के भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ पैसे मांगने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

कुलदीप का आरोप है कि उसके भाई का गांव की 19 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग था और युवती ने उससे करीब ढाई लाख रुपये लिए थे।

13 सितंबर को एक लाख रुपये मांगने और रकम न देने पर धमकी देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *