आज की ताजा खबर

सपा प्रदेश अध्यक्ष 21 सितंबर को आएंगे शाहजहांपुर, 22 को पुवायां में PDA सम्मेलन

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 21 सितंबर को शाहजहांपुर पहुंचेंगे। वह यहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 22 सितंबर को पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पुवायां में आयोजित PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 21 सितंबर की शाम सात बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। 22 सितंबर की सुबह नौ से 11 बजे तक वह पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पुवायां विधानसभा क्षेत्र के कस्बा पुवायां स्थित गायत्री पैलेस पहुंचेंगे, जहां PDA कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पीलीभीत के लिए रवाना होंगे। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने पार्टी के पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों, पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, जोनल व सेक्टर प्रभारियों तथा बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *