आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर में महाराष्ट्र मण्डल द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन

top-news

बच्चों ने भगवान गणेश की आर्ट पेपर पर सुंदर-सुंदर का प्रतिमा बनाकर

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मण्डल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की शुरुआत  14 सितंबर रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनीबाग में गणेश स्थापना के साथ हुई। नौ दिवसीय इस उत्सव में प्रतिदिन आचार्य हरिकेश शुक्ला ने मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन कराया।

आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नीरज बाजपेई एवं अर्जुन सूर्यवंशी ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सोनल त्रिपाठी आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू ने बच्चों को सम्मानित किया।


 भव्य शोभायात्रा

22 सितम्बर (मंगलवार) को शाम 3 बजे रामचरण लाल धर्मशाला से गणेश शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों – सदर कोतवाली, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चारखंभा मार्ग से होती हुई गर्रा घाट पर विसर्जन के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा में जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे

गणेश महोत्सव समापन से पहले कल दिनांक 21सितंबर दिन सोमवार हवन पूजन उपरांत 12:00 बजे से भगवान गणेश की इच्छा तक भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा दिया गया है

आयोजन को सफल बनाने में , सुदामा शिंदे, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, सुमन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अक्षय कदम, योगेश कदम  आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *