आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बेकाबू हुआ डम्फर, सुरक्षा जाली तोड़कर नीचे गिरा
- दैनिक लोक भारती
- 21 Sep, 2026
ईंट लदा डम्फर पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे; तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ हादसा
किलोमीटर 255.5 के पास आगे का टायर फटने से हुआ हादसा, यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
रिपोर्टर रोहित अवस्थी
अजीतमल, औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार ईंट लदा डम्फर अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। चालक जब तक वाहन को संभाल पाता, डम्फर एक्सप्रेसवे की सुरक्षा जाली को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा और पलट गया। हादसे में डम्फर सवार चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दोनों को किसी तरह की चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जानकारी के अनुसार अजीतमल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे डम्फर ईंट लादकर हरदोई से झांसी की ओर जा रहा था। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 255.5 के पास अचानक वाहन का आगे का बायां टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही डम्फर अनियंत्रित हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन डम्फर एक्सप्रेसवे की सुरक्षा जाली से जा टकराया और उसे तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। नीचे पहुंचते ही वाहन पलट गया।
हादसे के दौरान डम्फर में चालक रविन्द्र कुमार पुत्र बादाम सिंह और परिचालक मोनू पुत्र राकेश यादव सवार थे। दोनों निवासी जेरौन, जिला निवाड़ी, मध्य प्रदेश बताए गए हैं। हादसे में दोनों सुरक्षित रहे। वाहन नीचे गिरने और पलटने के बावजूद दोनों को चोट न लगने से बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के एसओ कल्लू सिंह पुलिस और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर टायर फटने को डम्फर के अनियंत्रित होने की वजह बताया जा रहा है।
घटना के बाद क्षतिग्रस्त डम्फर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, घटना की सूचना डम्फर के मालिक को भी दे दी गई है। चालक और परिचालक के सुरक्षित बचने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







