आज की ताजा खबर

बकुलडीहा इंटरलॉकिंग कार्य पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार

top-news

नीरज गुप्ता

निचलौल। निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा बकुलडीहा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए अनियमितता के आरोपों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शोभा के घर से इशाक के खेत तक कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य में पहले से मौजूद खड़ंजे के ऊपर मिट्टी डालकर निर्माण कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मानक के अनुसार सड़क का आधार तैयार करने के बजाय मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग किए जाने से बारिश के दौरान सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।


उन्होंने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही भुगतान किए जाने की मांग की है।

मामले में ग्राम विकास अधिकारी अमित यादव ने पहले कहा था कि यदि मौके पर अनियमितता पाई गई तो काम रुकवाकर उसे मानक के अनुरूप दोबारा कराया जाएगा।

साथ ही जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की बात कही गई थी।

कई दिन बीतने के बाद भी जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से ग्रामीणों में असंतोष है। इस संबंध में बीडीओ से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

अब ग्रामीण निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *