आज की ताजा खबर

शाहजहाँपुर में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहाँपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहीद दिवस के अवसर पर आज 20 सितम्बर को शहर में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया एवं वीर अब्दुल हमीद शहीद स्मारक समिति, शाहजहाँपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, अशफाक उल्ला खां तथा कैंट के अध्यक्ष अवधेश कुमार दीक्षित जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और उन्होंने साबित कर दिया कि देशभक्ति से बड़ा कोई मजहब नहीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सुरेश चन्द्र मिश्र जी ने किया।

अंत में "मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दुस्तां हमारा" के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *