आज की ताजा खबर

ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में पीबीआरपी एकेडमी ने जीते कई पदक

top-news

रोहित अवस्थी

दिबियापुर,औरैया। मैनपुरी स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-4 एथलेटिक्स मीट 2026-27 में पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग की लॉन्ग जंप स्पर्धा में शिवा यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आर्यन यादव ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में निखिल यादव ने 400 मीटर दौड़ तथा विकास चौहान ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं श्रेयांश और राम जी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।


इन खिलाड़ियों की सफलता की खास बात यह रही कि पदक जीतने वाले अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण अंचल और ग्रामीण परिवेश से आते हैं। उनकी उपलब्धि ने साबित किया कि प्रतिभा किसी क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं होती। उचित अवसर, नियमित प्रशिक्षण, अनुशासित अभ्यास और अनुभवी मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

खिलाड़ियों की सफलता में कोच इंद्रजीत सिंह और महिला कोच नीतू यादव के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ तैयारी की।

प्रतियोगिता से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर विशेष प्रार्थना सभा एवं सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. ललित पांडे, डायरेक्टर एम.ए. रूमी, प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार, उप-प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह सहित शिक्षकों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभाओं की सही पहचान, बेहतर प्रशिक्षण और निरंतर अवसर मिलने से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी खेल जगत में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *