आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
एलपीजी वितरकों ने सात सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 21 Sep, 2026
कमीशन में 75 रुपए की अंतरिम वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन एवं एलपीजी वितरक इकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एलपीजी वितरकों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वितरकों ने केंद्र सरकार से मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि देशभर के सार्वजनिक तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी वितरक अपनी मांगों के समर्थन में एक सितंबर 26 से आंदोलनरत हैं। आंदोलन के विभिन्न चरणों के तहत वितरकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया है।
इसके बाद 21 सितंबर को राष्ट्रपति को ज्ञापन, पांच अक्टूबर को देशव्यापी प्रेस कॉन्फ्रेंस, छह अक्टूबर को 'नो मनी, नो इंडेंट' अभियान तथा 26 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
वितरकों की प्रमुख मांगों में प्रशासकीय शुल्क एवं होम डिलीवरी प्रभार में 75 रुपए की तत्काल अंतरिम वृद्धि व प्रत्येक ई-केवाईसी के लिए सार्वजनिक तेल कंपनियों से 236 रुपए का भुगतान कराने की मांग की गई है।
वितरकों को एनएफआर व एआरबी उत्पाद जबरन बेचने के लिए बाध्य नहीं करने, घरेलू वितरकों को गैर-घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री का लक्ष्य नहीं देने तथा इंडेंट में जबरन संशोधन की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई है। साथ ही पीएनजी की अनिवार्यता समाप्त करने और नए घरेलू गैस कनेक्शन की व्यवस्था पुनः शुरू करने की मांग के साथ एलपीजी वितरकों ने बिक्री अधिकारियों द्वारा कथित रूप से एमडीजी के नाम पर दबाव बनाए जाने की प्रथा को समाप्त करने की भी मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से एलपीजी वितरकों की मांगों पर हस्तक्षेप करते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध करते हुए वितरकों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर विनोद पांडेय वत्सल इंडेन कप्तानगंज, शशांक पडरौना गैस सर्विस, रवि शाह माँ सुशीला गैस, उदयभान सिंह अनिकेत इंडेन, डॉ जायसवाल मंगल सेठ एचपी गैस, राजेश्वर मणि भारत गैस कसया, सुग्रीव कुशवाहा एचपी गैस, अब्दुल इंडेन गैस टेकुआटार, स्नेह गैस, तमकुही राज, कप्तानगंज इंडेन गैस सर्विस कप्तानगंज की अनुपमा सिंह राजू जायसवाल संजय अनिल सोनू जायसवाल अजीत कुमार आदित्य सिंह नितेश कुमार धर्मेंद्र दिनेश सिंह हार्दिक काफी संख्या में जिले के सभी वितरक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







