आज की ताजा खबर

शतरंज से म्यूजिकल धमाल तक, अग्रसेन जयंती में होंगे कई रंग

top-news

अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों के संचालन को दिए गए उत्तरदायित्व

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2026 में इस बार शतरंज, चित्रकला, नृत्य, अंताक्षरी और फैंसी ड्रेस समेत कई प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित संयुक्त बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारियां तय की गईं। इस दौरान समारोह की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

पुस्तिका का विमोचन समारोह के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (विद्या), सचिव रवि अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित गर्ग, डॉ. मनोज अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. संजीता अग्रवाल ने किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के संचालकों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

शतरंज प्रतियोगिता का जिम्मा रुद्रांस अग्रवाल, नैतिक अग्रवाल और लव गोयल को दिया गया। भारतीय महापर्व, परंपरा और व्यंजन कार्यक्रम ज्योति अग्रवाल व मीनाक्षी अग्रवाल संभालेंगी। पुनर्चक्रण बाजार की जिम्मेदारी डॉ. प्रतिभा गोयल को सौंपी गई। म्यूजिकल धमाल का संचालन निकिता अग्रवाल, पायल अग्रवाल और अनिकेत गर्ग करेंगे।

चित्रकला प्रतियोगिता की जिम्मेदारी विनीत गोयल, सुनील अग्रवाल, नेहा अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल को दी गई। शब्दों का खेल रुचि अग्रवाल और मीनाक्षी अग्रवाल संभालेंगी। वत्सल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी प्राची अग्रवाल व पायल अग्रवाल को मिली। गेंद दौड़ का संचालन संचित गर्ग, आदित्य अग्रवाल और उदित अग्रवाल करेंगे।

नृत्य प्रतियोगिता की जिम्मेदारी रुचि और प्रियंका अग्रवाल को, धारा प्रवाह भाषण का जिम्मा तनिष्क गर्ग और मीनाक्षी अग्रवाल को तथा अंताक्षरी का संचालन अंकुर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और सोनल अग्रवाल करेंगे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सारिका अग्रवाल और रेनु अग्रवाल को सौंपी गई।

बैठक में कोषाध्यक्ष गोपाल राम अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में अग्रवाल बंधु मौजूद रहे। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए तैयारियों को समय से पूरा करने पर चर्चा की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *