आज की ताजा खबर

विकसित भारत-2047 पर छात्रों ने रखे विचार, श्रुति प्रजापति रहीं प्रथम

top-news

सेवा संकल्प अभियान के तहत शिव दुलारी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता

मुहम्मद नईम

रामकोला, कुशीनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर सोमवार को शिव दुलारी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामकोला में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत के निर्माण, शिक्षा, रोजगार, तकनीकी विकास और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति की क्षमता, नेतृत्व कौशल और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। वक्ताओं ने अपने पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण आधार बताया।


प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा प्रदर्शन के आधार पर बीए प्रथम सेमेस्टर की श्रुति प्रजापति को प्रथम, श्रेया प्रजापति को द्वितीय तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की रितु कुशवाहा को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य मनीषा सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उन्हें सामाजिक, राष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर विचार रखने के अवसर देना आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ ही उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी से जुड़ा विषय है। युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और सकारात्मक सोच देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

महाविद्यालय की प्राचार्य के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में पवन मिश्रा, चंदन गोविंद राव, प्रियंका पांडेय, विक्की चौधरी एवं पंकज कुमार का विशेष सहयोग रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *