आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में साइबर ठगी के 3 पीड़ितों को पुलिस ने लौटाए 64,867 रुपये, जालसाजों के खाते फ्रीज

top-news

साइबर क्राइम थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में पीड़ितों की रकम कराई गई वापस

UPI फ्रॉड के बाद बैंकों से पत्राचार कर रोकी गई रकम, पुलिस ने 1930 पर तत्काल शिकायत की अपील की

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। साइबर ठगी के मामलों में सुलतानपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पीड़ितों की कुल 64,867 रुपये की धनराशि वापस कराई है। पुलिस के अनुसार, साइबर धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद जालसाजों के खातों को फ्रीज कराया गया और संबंधित बैंकों से पत्राचार कर रकम वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।

तीन पीड़ितों के खातों में वापस पहुंची रकम

पुलिस के अनुसार, करौंदिया निवासी राजू सोनकर के साथ 10 अगस्त 2026 को UPI के माध्यम से कुल 30,020 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई के बाद राजू सोनकर की पूरी 30,020 रुपये की रकम वापस करा दी गई।

इसी तरह बैंक कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर निवासी शिवांशु पाण्डेय के साथ 10 सितंबर 2026 को UPI के जरिए 25,000 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद उनकी पूरी 25,000 रुपये की रकम वापस कराई गई।

तीसरे मामले में बल्दीराय थाना क्षेत्र के पटैला निवासी पवन कुमार के साथ 15 मई 2026 को साइबर ठगी हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़ित की 9,847 रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

इस तरह तीनों मामलों में पीड़ितों को कुल 64,867 रुपये वापस मिले।


जालसाजों के खातों को कराया गया फ्रीज

पुलिस के मुताबिक, तीनों मामलों में शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना टीम ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान जालसाजों से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कराया गया और संबंधित बैंकों के साथ पत्राचार किया गया। इसके बाद उपलब्ध धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी बृजनारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकारी साइबर थाना राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

साइबर ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत

सुलतानपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर के मोबाइल नंबर 9454401121 पर भी सूचना देने की अपील की गई है।

पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लेनदेन या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत करने को कहा है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *