आज की ताजा खबर

कन्या जन्मोत्सव में 11 नवजात कन्याओं व उनकी माताओं का हुआ सम्मान

top-news

फाजिलनगर सीएचसी में केक काटकर मनाया गया उत्सव, महिला कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी

 मोहम्मद नईम 

फाजिलनगर, कुशीनगर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 11 नवजात कन्याओं के जन्म पर केक काटकर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने की।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशंकर नायक एवं डिस्ट्रिक्ट मिशन को-ऑर्डिनेटर नलिन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में 11 नवजात कन्याओं की माताओं को बेबी किट, मिष्ठान एवं टेडी बियर प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही माताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


डिस्ट्रिक्ट मिशन को-ऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट बंदना कुशवाहा ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 108 एवं 102 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

इस दौरान अमन मिश्रा ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रशांत शर्मा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता विनोद यादव, अनुराग मिश्रा, अनुज, वरिष्ठ सहायक राजकिशोर, अनीता कुशवाहा, स्टाफ नर्स किरन राव सहित आशा कार्यकत्रियां एवं लाभार्थियों के परिजन मौजूद रहे l

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *