आज की ताजा खबर

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र ने संभाला पदभार

top-news

विवेकानंद पाण्डेय

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के लिए सोमवार को भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर आधिकारिक रूप से सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सैन्य सेवा में प्रशासनिक और रणनीतिक प्रबंधन का लंबा अनुभव रखने वाले एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति को मंदिर परिसर के संचालन, सुरक्षा और दूर-दराज से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ट्रस्ट कार्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बीते दिनों अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने स्पष्ट किया था कि भव्य राम मंदिर परिसर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराना, सुरक्षा तंत्र को अभेद्य बनाए रखना और मंदिर के विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उनके कार्यभार संभालने से ट्रस्ट के प्रशासनिक और ढांचागत प्रबंधन को एक नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *