आज की ताजा खबर

2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ से गांव तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

top-news

क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन का स्नेह मिलन कार्यक्रम,

कार्यकर्ताओं से कहा—जनता की बात सुनें और परिवारों तक बनाएं पहुंच

मोहम्मद नईम

तमकुहीराज, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन के सोमवार को तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव पुरैना कटया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

तमकुहीराज में जिला मंत्री धनंजय राय के आवास पर आयोजित मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के स्नेह मिलन कार्यक्रम में डॉ. पाण्डेय ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहना होगा। परिवारों तक पहुंच बनाने के साथ केवल अपनी बात कहने के बजाय जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनने पर विशेष जोर देना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ डिजिटल मीडिया से लेकर गांव, गली और चौक-चौराहों तक संगठन को सक्रिय रखना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों और दावों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने तथा संगठन की बात प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष मुन्नु मिश्र, धीरज कुशवाहा, राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके पूर्व फाजिलनगर स्थित संस्कार एकेडमी में विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष पशुपति जायसवाल, जिला मंत्री कन्हैया शर्मा, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, चमन यादव और मनन्जय तिवारी से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। पटहेरवा में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय और कृष्ण मुरारी पाण्डेय सहित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वहीं तमकुहीराज में संजय गुप्ता के आवास पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र, मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह राजपूत, भोला श्रीवास्तव, मोतीचंद बौद्ध और ओजस्वी मिश्र के साथ भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *