आज की ताजा खबर

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

top-news

रंगोली में लिन्ह-सन बुद्धिस्ट इंटरमीडिएट कॉलेज प्रथम, पेंटिंग में भी छात्रों ने हासिल किए स्थान

मोहम्मद नईम

कसया, कुशीनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को कुशीनगर स्थित शांति उपवन में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पेंटिंग, रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें कुशीनगर एवं कसया क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिताओं में लिन्ह-सन बुद्धिस्ट इंटरमीडिएट कॉलेज, कुशीनगर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने तृतीय एवं पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्षा किरण राकेश जायसवाल के कर-कमलों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *