आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रोहित खरवार की हत्या करने वाले चार युवकों को तुर्क पट्टी पुलिस ने भेजा जेल
- दैनिक लोक भारती
- 21 Sep, 2026
पुरानी रंजिश में युवकों ने की रोहित की हत्या
मोहम्मद नईम
तुर्कपट्टी कुशीनगर। पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या करने और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तुर्कपट्टी पुलिस ने चार वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सेवरही कृषि फार्म पर सुरक्षा गार्ड के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आरोपितों और नीरज पटेल के बीच रंजिश चल रही थी। इसी विवाद को लेकर 15 सितंबर को बनरहा चौराहे के पास नीरज पटेल और रोहित खरवार से आरोपितों का विवाद हुआ था।
आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते 18 सितंबर को डा. ए.के. राव इंद्रप्रस्थ कॉलेज, सपही टड़वा के सामने आरोपितों ने नीरज पटेल और रोहित खरवार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रोहित खरवार की मौत हो गई, जबकि नीरज पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस ने सोमवार को मामले में वांछित सोनू पासवान व विकास पासवान निवासी बरवाराजा पाकड़ तथा अजय निषाद व रंजन खरवार निवासी बभनौली को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपितों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 194/2026 में धारा 191(2), 191(3), 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस तथा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवब्रत यादव, शशांक राय समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







