आज की ताजा खबर

बंद घर को बनाया चोरों ने निशाना नगदी समेत लाखों के जेबरात ले उड़े

top-news

मनोज प्रबल

तिलहर,शाहजहांपुर । रेलवे से रिटायर महिला कर्मी के तालाबंद घर के दरवाजे तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए के सोने चांदी के जेबरात पर हाथ साफ कर दिया ।

गृह स्वामिनी की बेटी के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ । घटना की तहरीर दे दी गई है । पुलिस ने घटना स्थल का अवलोकन किया। समाचार भेजे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है ।

जानकारी के मुताबिक नगर के स्टेशन रोड निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के समीप स्थित सेवा निवृत्त रेलवे महिला कर्मी नीलम कथूरिया पत्नी स्व लालता प्रसाद का घर है ।


वह नोयडा में इलाज कराने गई थीं । 19 सितम्बर की रात उनकी बेटी रीमा घर में ताला डालकर अपनी मां को देखने गई थीं । सोमवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे रीमा घर लौटीं तो नजारा देखकर सन्न रह गईं ।

घर के दरवाजों के लॉक व कुंडे टूटे थे । और अलमारी से नगदी व जेबरात गायब थे । सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची ।

बाद में बिरियागंज चौकी इंचार्ज रमेश कुमार वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया ।

रीमा ने घटना की दी तहरीर में 90 हजार रुपए नगदी , सोने की तीन लेडीज अंगूठी , एक जेंट्स अंगूठी , दो जोड़ी टॉप्स , चांदी के पचास पचास ग्राम के दो , बीस ग्राम का एक क्वाइन व कीमती कपड़े आदि चोरी जाने का जिक्र किया है । कोतवाल प्रभाष चंद्र ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है ।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *