आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
राशन दुकान चयन को लेकर पडरौना ब्लॉक में हंगामा
- दैनिक लोक भारती
- 21 Sep, 2026
बीडीओ कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने की नारेबाजी, पुलिस तैनात; राशन कार्डधारकों के मतदान से चयन कराने की मांग
मोहम्मद नईम
पडरौना, कुशीनगर। पडरौना विकासखंड की ग्राम पंचायत जंगल गायघाट में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
नई राशन दुकान के चयन की प्रक्रिया में राशन कार्डधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान के माध्यम से दुकान का चयन कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।
ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी। उनका कहना था कि राशन दुकान के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाए और राशन कार्डधारकों को मतदान के माध्यम से अपनी पसंद का कोटेदार चुनने का अवसर दिया जाए।
मामले की जानकारी होने पर पडरौना प्रधान संघ के पदाधिकारी भी ब्लॉक परिसर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, देर शाम तक ब्लॉक परिसर में दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बना रहा।
स्थिति को देखते हुए ब्लॉक परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रशासनिक स्तर पर मामले को शांत कराने और राशन दुकान चयन की प्रक्रिया को लेकर उत्पन्न विवाद के समाधान का प्रयास जारी रहा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







