आज की ताजा खबर

राज्य स्तरीय जूडो में बलरामपुर की दो बेटियों ने जीता कांस्य

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

बलरामपुर।  स्कूल गेम्स राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बलरामपुर की दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 20 से 23 सितंबर 2026 तक सहारनपुर में आयोजित हो रही है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 20 सितंबर को अंडर-14 बालिका वर्ग में बलरामपुर स्टेडियम की दो जूडो खिलाड़ियों ने पदक जीते।

36 किग्रा भार वर्ग में संध्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता, वहीं 40 किग्रा भार वर्ग में ममता ने भी तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा विभाग व स्टेडियम परिवार में हर्ष है।

प्रशिक्षकों ने बताया कि दोनों खिलाड़ी नियमित रूप से स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं और आगे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

बलरामपुर स्टेडियम की ओर से दोनों जूडो खिलाड़ियों को बधाई दी गई है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *