आज की ताजा खबर

टोड़ी समय माता मंदिर पर कल होगा भव्य जागरण व झांकियों का आयोजन

top-news

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव/ओम मिश्रा

गिरन्ट बाजार, श्रावस्ती। विकास खण्ड जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदत्तनगर गिरन्ट में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। सुबह-शाम भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना जारी है। चारों तरफ जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा_ की आरती गूंज रही है।

हरदत्तनगर गिरन्ट के नव्वापुरवा गांव के पूरब जंगल के समीप स्थित टोडीसमय माता मंदिर, बरगदही गांव के गबडू बाबा स्थान, केवटनपुरवा के गांवट माता मंदिर और जयपत्तपुरवा गांव के समीप समय माता मंदिर पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना में सैकड़ों भक्त श्रद्धाभाव से जुट रहे हैं। गांवों से माताएं-बहनें, बुजुर्ग और युवा आरती में शामिल हो रहे हैं। कोई लड्डू तो कोई केला लेकर प्रसाद चढ़ाने पहुंच रहा है।

इसी क्रम में टोडीसमय माता मंदिर पर दिनांक 22/09/2026, मंगलवार की रात्रि में विशाल जागरण व झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक राजेश कुमार आर्या उर्फ तिवारी ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी वजीरगंज बहराइच के प्रसिद्ध कलाकार उमेश उजाला, पलिया कलां एवं लखीमपुर की पार्टी द्वारा भगवान श्री गणेश, शिव तांडव और राधा-कृष्ण की अद्भुत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

इसके उपरांत दिनांक 24/09/2026 गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *