आज की ताजा खबर

सिन्दुरिया में बने सीएलएफ भवन का जिलाधिकारी ने किया उद्घघाटन

top-news

शाकिर अली

मिठौरा महराजगंज l विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया में स्थित सचल प्रशिक्षण केंद्र के समीप बने सीएलएफ भवन का सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के द्वारा उद्घाटन किया गया है।

इसके बाद उन्होंने समूह की महिलाओं से उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया और बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग गांव की और महिलाओं को समूह से जोड़े ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

इस अवसर ग्राम प्रधान केशव यादव, सत्यम चौधरी, रामाज्ञा यादव, पुनिता गुप्ता, निर्मला देवी, पूनम देवी, माया देवी, प्रिया, रीमा शर्मा, मीरा शर्मा, तारा शर्मा, रंजीता शैलेश आदि लोग उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *