आज की ताजा खबर

खाद्यान्न घोटालें ऐसी कार्यवाही होगी कि बनेगी नजरी- मनोज पाण्डेय

top-news

अरुण नाथ सिंह

बिसवां,सीतापुर। खाद्यान्न घोटाले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर हो। गरीबों के खाद्यान्न पर डाका डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय ने बिसवां में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि खाद्यान्न घोटालें की बारीकी से जांच की जा रही है, जो भी शामिल होगा उसे बक्शा नही जाएगा। इन छोटी छोटी कार्यवाहियों से कुछ नही होगा ऐसी कार्यवाही करुंगा कि कोई गरीबो के हक के तरफ नजर भी नही डाला था।

सम्मेलन में शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का मार्गदर्शक होता है। भारतीय जनता पार्टी सदैव प्रबुद्धजनों के सुझावों और अनुभवों को महत्व देते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और सम्मान को मजबूत किया है। इसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग लंबे समय से भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ा रहा है और आने वाले समय में भी संगठन को मजबूत बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सामूहिक सहभागिता से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रबुद्ध वर्ग पार्टी की आधारशिला का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों’ की यात्रा पर आधारित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी मंडलों में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, सेवा पखवाड़ा, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सुधाकर शुक्ला, विपुल सिंह, रेखा वर्मा, नैमिष रत्न तिवारी, जया सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।


अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के उपरांत बस स्टॉप बिसवां पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण प्रभारी मंत्री मनोज पाण्डेय, विधायक निर्मल वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और सार्वजनिक जीवन की प्रेरणादायी विरासत हैं। उनके विचार और आदर्श सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

डीएम-एसपी के साथ बंद कमरे में बैठक

प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बंद कमरे में करीब एक घंटे से अधिक समय तक बैठक की। चर्चा है कि बैठक में जिले के बहुचर्चित खाद्यान्न घोटाले को लेकर जानकारी हासिल की गई। साथ ही घोटाले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि बैठक में हुई चर्चा का आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया। डीएम और एसपी के साथ बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने विधायक निर्मल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *