आज की ताजा खबर

एसएसपी अंकिता शर्मा की बड़ी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी आधुनिक और सुरक्षित आवास सुविधा, भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं। महिला पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनकी कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में बदायूँ पुलिस प्रशासन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

सोमवार को  एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित महिला आवास के निर्माण कार्य का पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा की इस संवेदनशील और दूरदर्शी पहल से जिले में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को जल्द ही एक अत्याधुनिक, सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त आशियाना मिलेगा।


"महिला पुलिसकर्मी विभाग की रीढ़, उनकी सुविधाएं प्राथमिकता"

भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने कहा, "महिला पुलिसकर्मी विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अभिन्न कड़ी हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने तक, वे हर मोर्चे पर मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रही हैं।

उनकी बुनियादी सुविधाओं और आवासीय आवश्यकताओं को सुदृढ़ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि वे बिना किसी मानसिक तनाव के पूर्ण मनोयोग और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।"

गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त निर्देश

एसएसपी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता और मानकों से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराया जाए।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस गरिमामय एवं ऐतिहासिक अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक  इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एसएसपी की इस जनकल्याणकारी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *