आज की ताजा खबर

एटीएम में पत्ती लगाकर रुपये फंसाने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

top-news

फफूंद के चमनगंज तिराहे की घटना, पुलिस ने पत्ती और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की जांच शुरू

ऋषि मिश्रा

फफूंद,औरैया। कस्बे के चमनगंज तिराहे पर लगे इंडिया वन एटीएम में सोमवार शाम एक युवक ने पत्ती लगाकर रुपये फंसाने की कोशिश की।

युवक की पूरी हरकत एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एटीएम के फ्रेंचाइजर सिराजुद्दीन ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे युवक एटीएम में पहुंचा। उसने पहले मशीन से 500 रुपये निकाले।

इसके बाद जेब से एक पत्ती निकालकर रुपये निकलने वाले स्थान पर लगा दी। बताया गया कि पत्ती लगाने के बाद अगला ग्राहक जब रुपये निकालता तो रकम मशीन के अंदर फंस जाती और युवक बाद में आकर फंसी रकम निकालकर ले जाता।


हालांकि, युवक की योजना सफल होने से पहले ही उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कैमरे में अपनी गतिविधि कैद होने की भनक लगते ही युवक मौके से भाग निकला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एटीएम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस युवक द्वारा लगाई गई पत्ती और सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई है।

सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की पहचान और तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *