आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पिता पर 15 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 22 Sep, 2026
घटना के बाद से आरोपित पिता फरार, पुलिस जांच में जुटी
रोशन लाल राजपूत
सहार, औरैया। थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा सोमवंशी में सोमवार देर रात एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके पिता उम्मेद सिंह पर बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद आरोपित पिता मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात किसी बात को लेकर उम्मेद सिंह अपने 15 वर्षीय बेटे ईशू उर्फ रिशू से नाराज था।
ग्रामीणों के अनुसार, किशोर को लेकर गांव में चोरी की शिकायतें आने की बात भी सामने आ रही थी। इसी को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पिता ने किशोर के साथ मारपीट कर दी।
गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।घटना के समय किशोर की बहन काजल (17) घर में सो रही थी, जबकि उसका भाई गणेश आरती में गया हुआ था। मृतक की मां लता देवी की करीब 14 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। परिवार में बड़ा भाई नीरज (22) और बहन काजल हैं।
किशोर की मौत की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई।थानाध्यक्ष गनेश गुप्ता ने बताया कि आरोपित पिता घटना के बाद से फरार है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि किशोर की मौत के संबंध में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही हो सकेगी। आरोपित की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







