आज की ताजा खबर

ई -रिक्शा अतिक्रमण बना मुसीबत, भगवतीगंज तिराहे पर यातायात प्रभावित

top-news

अविनाश तिवारी

बलरामपुर। नगर के व्यस्ततम भगवतीगंज तिराहा-उतरौला मार्ग पर सड़क किनारे अनियमित रूप से खड़े किए जा रहे ई-रिक्शाओं के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है।

दिनभर बड़ी संख्या में ई-रिक्शाओं के सड़क पर खड़े रहने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तिराहे के आसपास ई-रिक्शाओं की लंबी कतार लगने से अक्सर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

स्कूल, बाजार और कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहनों के आमने-सामने आने पर यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है।

व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्शाओं के लिए निर्धारित स्टैंड की व्यवस्था कर सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर रूप धारण कर सकती है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *