आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रात्रिकालीन प्रवर्तन अभियान में 06 वाहनों पर कार्रवाई
- दैनिक लोक भारती
- 22 Sep, 2026
गुड्डू शुक्ला
बलरामपुर। अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से खनन विभाग द्वारा रात्रिकालीन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल छह वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रवर्तन अभियान के दौरान कुल 05 वाहनों पर ₹1,64,240 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया, जबकि एक वाहन को सीज कर थाना कोतवाली नगर में खड़ा कराया गया।
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने जनपद में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं खनन संबंधी नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रात्रिकालीन अभियान के माध्यम से खनिजों के परिवहन में संलग्न वाहनों की जांच की गई तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
खनन निरीक्षक मोहम्मद हलीम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा। खनन एवं परिवहन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि खनिजों का परिवहन निर्धारित नियमों एवं वैध अभिलेखों के आधार पर ही किया जाना चाहिए। बिना वैध अभिलेखों के खनिज परिवहन अथवा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित वाहन एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित जांच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही रात्रिकालीन निगरानी एवं आकस्मिक जांच के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि जनपद में खनन एवं खनिज परिवहन की समस्त गतिविधियां निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







