आज की ताजा खबर

अतिरिक्त क्षेत्रों के कार्यभार का लेखपालों ने किया बहिष्कार

top-news

मांगों के लंबित रहने से नाराजगी 39 लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज लौटाया

सुशील मिश्रा

लंभुआ सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर मंगलवार को तहसील मुख्यालय लम्भुआ में लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों के कार्यभार का बहिष्कार किया।

दोपहर एक बजे तहसील परिसर में एकत्र लेखपालों ने शांतिपूर्वक अतिरिक्त क्षेत्र का कार्यभार छोड़ने की घोषणा की।

लेखपाल संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में  आठ सूत्री मांग सहित संघ की पिछले वर्ष 2016 से लंबित विभिन्न मांग सामिल हैं।

इन मांगों को लेकर शासन स्तर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लेखपालों में नाराजगी है।

विरोध स्वरूप तहसील के 39 लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज वापस कर राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दिया।

संघ ने स्पष्ट किया कि लेखपाल अपने मूल क्षेत्र का कार्य पूर्व की भांति करते रहेंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि शासन की ओर से मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश के अनुसार आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर बलराम सिंह, संदीप कुमार वर्मा,ओमप्रकाश, पुनीत कुमार, संतोष राजवंशी,रवि अग्रहरी, शिवांगी सिंह व रूपम गौतम सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *