आज की ताजा खबर

पुरानी रंजिश व जमीन विवाद में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

top-news

सुशील मिश्रा

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के धनऊडीह गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश एवं जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने  जिला अधिकारी / मुख्य राजस्व अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

 प्रार्थना पत्र के अनुसार, धनऊडीह गांव निवासी अनिरुद्ध जायसवाल ने आरोप लगाया कि सुबह विपक्षी पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश एवं जमीन विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी पक्ष की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान परिवार की महिलाओं के साथ भी कथित रूप से अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। उसने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *