आज की ताजा खबर

हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों की टीम ने किया रामलला का दर्शन

top-news

 विवेकानंद पाण्डेय

 अयोध्या। नीब करोरी बाबा के जीवन पर बनी बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों की पूरी मंडली मंगलवार को भव्य और दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंची। पूरी टीम ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामलला के चरणों में शीश नवाया और दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज स्वयं फिल्म की पूरी मंडली को अपने साथ लेकर मंदिर परिसर पहुंचे और दर्शन करवाए। महाराज की उपस्थिति से गदगद कलाकारों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय और सौभाग्यशाली क्षण बताया। दर्शन-पूजन के पश्चात, फिल्म के निर्माता, निर्देशक और सभी मुख्य कलाकारों ने श्री राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे समस्त निर्माण कार्यों को बेहद उत्सुकता और जिज्ञासापूर्वक देखा।

मंडली ने मंदिर की वास्तुकला, भारतीय संस्कृति की भव्यता और निर्माण में लगी नक्काशीदार शिलाओं को देखकर प्रसन्नता जताई। कलाकारों का कहना था कि नीम करोरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के माध्यम से सनातन संस्कृति की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और ऐसे में रामलला का यह दर्शन उन्हें एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। मंदिर परिसर में दर्शन के उपरांत तीर्थ क्षेत्र की ओर से फिल्म मंडली का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल जय श्री राम और नीम करोरी बाबा की जय के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *