आज की ताजा खबर

यूपी बोर्ड की नौवीं - 12 वीं तक की नयी किताबें जनवरी से बाजार में अक्टूबर में होने जा रहा टेण्डर

top-news

सभी तैयारियां पूरी,जिलों में बिक्री के लिए पहली बार  लगाये जा रहे वेण्डर

36 विषय की कुल है 70 किताबें एक करोड से अधिक है छात्र / छात्राएं

जिलों में किताबों की सप्लाई के लिए लगाये जा रहे वेण्डर : सचिव भगवती सिंह

पवन द्विवेदी

प्रयागराज l एशिया के सबसे बडे बोर्ड उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (यूपी बोर्ड ) अगले शैक्षिक सत्र 2026 - 2027 में एक करोड से अधिक छात्र - छात्राओं की पढाई के लिए किताबों की छपाई का टेण्डर अगले महीने अक्टूबर में करने जा रहा है जिससे कि किताबें छपकर जनवरी - 2027 के अंतिम हफ्ते में बाजार में आ जाये और बच्चों की पढाई प्रभावित ना होने पाए। यूपी बोर्ड ने इस बार जिलों में  प्रत्येक विद्यालयों में किताब पहुंचाने के लिए वेण्डरों को शामिल किया है जिससे वह समय से विद्यालयों तक किताबें पहुंचा सके।

यूपी बोर्ड नौवी कक्षा से लेकर 12  वीं तक की नयी किताबों के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली है। यह कुल 36 विषय की 70 किताबें है जिसमें यूपी बोर्ड की तीन किताबें हिन्दी, संस्कृत और उर्दू है जबकि शेष किताबें एनसीआरटीई की है। इन किताबों के छपाई का टेण्डर अगले माह अक्टूबर में होने जा रहा है। यह सभी किताबें जनवरी - 2027 के अंतिम हफ्ते में छपकर बाजार में आ जाएगी। इन किताबों की बिक्री प्रकाशक और जिलों में वेण्डर करेगे।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस बार बोर्ड की किताबें छपकर समय से पहले बाजार में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों तक किताबों की आपूर्ति के लिए पहली बार वेण्डर लगाए जा रहे है जिससे कि बच्चों के हाथ में बोर्ड की प्रकाशित किताबें पहुंच सके।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *