आज की ताजा खबर

फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 223 बोतल हरियाणा की शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

top-news

अनुराग मिश्रा

सीतापुर। एसओजी और महमूदाबाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांडों की 223 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी ईटियोस कार बरामद की है।

बरामद शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन हरियाणा ओनली अंकित है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह और सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में एसओजी व महमूदाबाद पुलिस टीम ने मोतीपुर बाईपास के पास कार्रवाई की।

मौके से बजरंगी राय निवासी पमरा थाना पुनौरा, सीतामढ़ी बिहार, रमेश सिंह निवासी जलसी थाना सहियारा, सीतामढ़ी और पप्पू कुमार निवासी रामनगरा थाना रीगा, सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब में रॉयल चौलेंज क्लासिक प्रीमियम व्हिस्की की 46, रॉयल स्टैग की 130, ऑल सीजन गोल्ड कलेक्शन रिजर्व की 23 और मैजिक मोमेंट्स फ्लेवर वोदका की 24 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ईटियोस कार भी सीज कर दी है।


कार का वास्तविक नंबर बीआर 01बीडब्लू 5234 था, जबकि उस पर फर्जी नंबर प्लेट बीआर 01 बीडब्ल्यू 4340 लगी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते वे हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर कार के डैशबोर्ड, सीटों के नीचे बने बॉक्स, दरवाजों और सीएनजी सिलेंडर में छिपाकर बिहार ले जाते थे। वहां इसे ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट और गुप्त रास्तों का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

तस्करों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, उ0नि0 विनोद कुमार गिरि, उनि इन्द्रजीत सिंह, हेका वेगवान सिंह, का विपिन कुमार, का मोनू, का राहुल वर्मा एसओजी टीम में उप निरीक्षक अरविन्द शुक्ला, हे.का. शराफत अली, हे.का. हेमन्त कुमार सिंह, हे.का. अविनाश सिंह, हे.का. सोहनपाल हे.का. अनुराग पाण्डेय, क.आ. गुरपाल सिंह, का. दीपक रंजन, का. पुनित कुमार, का. प्रशांत शेखर सिंह, का. सोनल तोमर का. अमित मांगट ,का. दानवीर ,का. भानु,का. शैंकी,का. ब्रह्मफूल, म.का. डॉली रानी शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *