आज की ताजा खबर

12 घंटे में मासूम से दुष्कर्म आरोपी मुठभेेड़ में गिरफ्तार

top-news

अंशुमान शुक्ला रेउसा

रेउसा,सीतापुर। छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने घटना के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे ग्राम बेर्रा के पास आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से अवधराम उर्फ भोले शंकर पुत्र बुद्धा निवासी सद्दुपुर महरिया, थाना सदरपुर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को थानगांव थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

मामले में मुकदमा संख्या 182/26 के तहत बीएनएस की धारा 96/65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5ड/6 में केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

मंगलवार सुबह ग्राम बेर्रा के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने फायरिंग की, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस तथा 350 रुपये बरामद किए हैं। एसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक थानगांव विमल गौतम समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *