आज की ताजा खबर

भाजपा प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी का औरैया में भव्य स्वागत, अनंतराम से मंडी गेट तक गूंजे जयकारे

top-news

शंकरलाल लोधी बोले- एआई के गलत इस्तेमाल पर होगी एफआईआर

अजीतमल, मुरादगंज और औरैया शहर में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन,

रोहित अवस्थी

औरैया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई का इटावा की ओर से औरैया जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। अनंतराम टोल प्लाजा, अजीतमल, मुरादगंज और शहर के मंडी गेट पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

अनंतराम टोल प्लाजा पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय, जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, अटसू नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल, अजीतमल नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक, मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र राजपूत और मंडल महामंत्री सतेंद्र भदौरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों नेताओं की अगवानी की।


इसके बाद अजीतमल और मुरादगंज में भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। शहर के मंडी गेट पर भाजपा नेता अवधेश भदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, आशीष दुबे, राजन चौहान, संदीप, सीपन दीक्षित, रामजी बाजपेई, संदीप चतुर्वेदी, सुनील भदौरिया, भास्कर चौहान, बबलू सेंगर, कुंअर सिंह बाथम, योगेंद्र अवस्थी, श्यामजी अवस्थी, झल्लू राजावत, अखिलेश गुप्ता, कल्लू सेंगर और संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी ने एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर कहा कि भारत सरकार भ्रामक पोस्टरों और सामग्री के जरिए जनता को गुमराह करने के मामलों पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एआई का गलत इस्तेमाल कर जनता को भ्रमित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सपा सरकार पर निशाना साधते हुए शंकरलाल लोधी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में गुंडाराज कायम था, जबकि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है।

यूपीआई पर शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं को भी उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि यूपीआई पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

वहीं नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास संगठन को और अधिक मजबूत करने का रहेगा। स्वागत कार्यक्रम के बाद दोनों नेता पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *