आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जरियनपुर तिराहे पर स्टेट हाईवे की बदहाली,गहरे गड्ढों से हादसों का खतरा विभाग बेखबर
- दैनिक लोक भारती
- 23 Sep, 2026
प्रदीप रघुवंशी
मिर्जापुर।बदायूं-मुरादाबाद स्टेट हाईवे की बदहाल स्थिति ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्र के प्रमुख जरियनपुर तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे न सिर्फ यातायात में बाधा बन रहे हैं, बल्कि रोजाना बड़े हादसों को भी दावत दे रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
जरियनपुर तिराहा इस क्षेत्र का सबसे व्यस्त आवागमन केंद्र माना जाता है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। बदायूं, मुरादाबाद, बरेली, दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों के लिए जाने वाली रोडवेज बसें, निजी बसें, ट्रक, कारें, बाइक और बड़ी संख्या में ई-रिक्शा इसी तिराहे से होकर गुजरते हैं। दिन भर वाहनों की आवाजाही और ऊपर से सड़क पर बने गड्ढे इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं।स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के मुताबिक तिराहे पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर अपना संतुलन खोकर गिर जाते हैं। कई बार गड्ढों में अचानक पहिया जाने से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। ई-रिक्शा जैसे तीन पहिया वाहन तो गड्ढों में फंसकर पलट भी चुके हैं।
लोगों का कहना है कि इन गड्ढों की वजह से अब तक दर्जनों लोग चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने बताया कि पूर्व में भी इस बदहाल सड़क के कारण गंभीर सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है।ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व सड़क की बदहाली को लेकर लोक भारती न्यूज ब्यूरो अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने आनन-फानन में गड्ढों को भरवाने का काम किया था, लेकिन मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।आरोप है कि विभाग ने सिर्फ खानापूर्ति कर गड्ढों को भरवा दिया जिससे कुछ ही दिनों में सड़क दोबारा उखड़ गई। अब स्थिति पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। कई जगह सड़क की गिट्टी निकलकर फैल गई है, जिससे फिसलन और बढ़ गई और गड्ढे भी गहरे हो गए।क्षेत्रीय लोगों, व्यापारियों और वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बार-बार की लीपापोती बंद कर सड़क की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए ताकि हादसों पर अंकुश लग सके।
लोगों का कहना है कि जरियनपुर तिराहा हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा है, यहां लापरवाही बरतना सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है।इस पूरे मामले पर जब लोक निर्माण विभाग के जेई जगदीश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टेट हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पहले से ही स्वीकृत है जो चल रहा है। जरियनपुर तिराहे पर गड्ढों की समस्या की जानकारी मिली है ठेकेदार से बात कर बहुत जल्द मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







