आज की ताजा खबर

राष्ट्रीय सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष ने विद्युत कटौती को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

top-news

रात की अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

कटौती बंद नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

मोहम्मद नईम

कसया, कुशीनगर। रात में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष आशिक अली के नेतृत्व में बुधवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कटौती बंद कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि गोपालगढ़ हाइडिल के गुरुहमिया और प्रेमवलिया फीडर क्षेत्रों में करीब एक माह से प्रतिदिन रात के समय अनिश्चितकालीन बिजली कटौती की जा रही है। कटौती का कोई निर्धारित समय न होने से उपभोक्ताओं को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ रही है।

इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने दोनों फीडरों पर रात की अघोषित कटौती तत्काल बंद कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उपभोक्ता विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र कुशवाहा, चंदन कुमार सिंह, गोलू सिंह, नरेंद्र सिंह, अविनाश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *