आज की ताजा खबर

विकसित भारत की संकल्पना भावी पीढ़ी की उत्तम सोच के निर्माण से ही संभव : विश्वरंजन

top-news

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों से उकेरी विकसित भारत की तस्वीर

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को संलग्न प्राथमिक विद्यालय बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज, कुशीनगर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद एवं सह जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से विकसित, शिक्षित एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक भारत की तस्वीर उकेरी।


प्रतियोगिता में अनु भारती ने प्रथम, अमन कश्यप ने द्वितीय तथा शिवम कुमार और अंकिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना भावी पीढ़ी की उत्तम सोच के निर्माण से ही संभव है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की रचनात्मक क्षमता को नई दिशा मिलती है और उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है।

सह जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में उनकी रचनात्मक सोच के साथ-साथ वर्ष 2047 के भारत को लेकर उनकी कल्पनाएं और उम्मीदें भी दिखाई दीं।

प्रतिभागियों ने चित्रों के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 का भारत कैसा हो सकता है।इस दौरान कक्षाध्यापिका चित्रलेखा त्रिपाठी, सतीश चंद, शिफा, श्रद्धा चौरसिया, शिवानी चौरसिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *