आज की ताजा खबर

श्रद्धाभाव से मनाई गई संत सुखदेव सिंह की बरसी

top-news

बंडा-शाहजहांपुर संत सुखदेव सिंह की 43वीं बरसी बंडा के गांव इंदलपुर में श्रद्धाभाव से मनाई गई। जिसमें स्थानीय और दूरदराज से आए धार्मिक विद्वानों ने संतों की महिमा का गुणगान किया।

वहीं श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया।

संत सुखदेव सिंह की 43वीं बरसी को समर्पित चल रहा तीन दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को बंडा के गांव इंदलपुर स्थित गुरुद्वारा गोविंदगढ़ साहिब में संपन्न हो गया।

बुधवार को अखंड पाठ के भोग के उपरांत गुरु ग्रंथ साहब की पालकी के समक्ष कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें पहुंचे धार्मिक विद्वानों ने अपने-अपने राग-ताल में संतों की महिमा का गुणगान किया।

और संत सुखदेव सिंह जी द्वारा समाज एवं धर्म हित में किए गए बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने नतमस्तक होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

अंत में अरदास विनती के उपरांत प्रसाद वितरण और गुरु के लंगर का आयोजन किया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *