आज की ताजा खबर

वृहद रोजगार मेले में 817 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर प्रारम्भिक चयन

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा क्षेत्र हाटा के सेमरी सुकरौली में स्थित नेहरू इण्टर कॉलेज  परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर एवं मॉडल करियर सेंटर, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 22 कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इनमें एलएनटी फाइनेंशियल, एलएनटी सर्विसेज केयर, कम्पास ग्रुप इण्डिया, टीसीएस इलेक्ट्रॉनिक्स, जयभारत मारुति, विवो, उत्कर्ष फाइनेंस बैंक, एलआईसी, थर्मिट इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, कृष्णा मारुति ट्रैवल लिमिटेड, सत्य माइक्रोकैपिटल लिमिटेड, गोदरेज इण्डिया, ब्लिनकिट, सेमसंग फिलिप कार्ट, वेश कार्प इत्यादि कंपनियां शामिल रहीं।


कंपनियों द्वारा एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, सुपरवाइजर, मशीन ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, फील्ड लोन ऑफिसर, प्रोडक्ट ऑपरेटर आदि विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया। रोजगार मेले में कुल 2585 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 817 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर प्रारम्भिक चयन किया गया।

रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय विधायक, हाटा  मोहन वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने निजी क्षेत्र की कंपनियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए तथा परिसर में लगे विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

जिला सेवायोजन अधिकारी, ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार मेलों के माध्यम से जनपद के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर जेपी निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर, ज्ञान विक्रम सिंह, जिला मंत्री भाजपा, राम प्रवेश कसौधन, मंडल अध्यक्ष सुकरौली, विकास तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, मुंशी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष,  विवेक सिंह उर्फ बंटी भैया, प्रबंधक नेहरू इण्टर कॉलेज सुकरौली, धर्मेन्द्र कुमार प्रधानाचार्य, नेहरू इण्टर कॉलेज सुकरौली, मंच संचालक प्रह्लाद कुमार सहित जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द कुमार यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी  अभय श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, नेहरू इण्टर कॉलेज सेमरी सुकरौली के शिक्षक एवं कर्मचारीगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।उक्त एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला सकुशल सम्पन्न हुआ।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *