आज की ताजा खबर

महिला एवं बाल अधिकारों तथा शासकीय योजनाओं के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार  बुधवार को हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड विशुनपुरा के अंतर्गत विवेकानंद विद्यालय, मुसहर बस्ती में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रीक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्री नलिन सिंह द्वारा की गई।

कार्यक्रम में  नलिन सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर 181, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं 102 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग एवं उनकी उपयोगिता के बारे में भी बताया गया।


जेण्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती वंदना कुशवाहा द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए इनके दुष्प्रभावों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। वहीं, श्री रामवृक्ष गिरि, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एवं बाल अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभागीय योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री अजय शर्मा, श्री अजय गुप्ता, सुश्री ब्यूटी भारती, श्रीमती मधु साहा, सुश्री अंशु चौधरी, श्रीमती सहनाज खातून, श्रीमती गुड्डी भारती, श्रीमती मधु गुप्ता एवं श्रीमती अंजली शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बाल विवाह न करने एवं बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को बताया गया कि यदि कहीं बाल विवाह से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *