आज की ताजा खबर

OCF रामलीला मंचन 2026 में केसरी के रूप में नजर आएंगे सौरभ मोहन

top-news

हनुमान जी के पिता केसरी का निभाएंगे किरदार, सीता स्वयंवर और रावण दरबार में भी दिखेगा अभिनय

 आरिफ सिद्दीकी 

शाहजहाँपुर। OCF रामलीला मंचन 2026 में इस बार सौरभ मोहन काकुस्थ अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। ऐमन जई जलालनगर निवासी सौरभ मोहन रामलीला में भगवान हनुमान जी के पिता केसरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही सीता स्वयंवर, रावण दरबार सहित रामलीला के अन्य प्रमुख प्रसंगों में भी उनका अभिनय देखने को मिलेगा।

सौरभ मोहन पेशे से बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं तथा वित्तीय एवं बीमा सलाहकार और स्तंभकार के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। लेखन एवं काव्य में विशेष रुचि रखने वाले सौरभ मोहन सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति भी गहरा लगाव रखते हैं।

सामाजिक सरोकारों से जुड़े सौरभ मोहन गौ सेवा, पशु-पक्षियों एवं जीव-जंतुओं की सेवा के साथ-साथ जरूरतमंद और गरीब बच्चों की पढ़ाई में भी सहयोग करते रहते हैं। सामाजिक, साहित्यिक, धार्मिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले सौरभ मोहन अब OCF रामलीला के मंच पर अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

रामलीला मंचन में केसरी जैसे महत्वपूर्ण पात्र को निभाने के साथ विभिन्न प्रसंगों में उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। OCF रामलीला मंचन 2026 में सौरभ मोहन का अभिनय दर्शकों को किस प्रकार प्रभावित करता है, यह देखना खासा दिलचस्प होगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *