आज की ताजा खबर

सीटेट परीक्षा के बाद होगा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव

top-news

तमकुही में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, शिक्षकों ने संगठनात्मक एकजुटता पर दिया जोर

मोहम्मद नईम

तमकुहीराज, कुशीनगर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक तमकुही की बैठक पीएम श्री दुर्गवलिया विद्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जू0हा0शि0 संघ का चुनाव सीटेट परीक्षा संपन्न होने के बाद कराया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि संघ से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षक सीटेट परीक्षा में प्रतिभाग कर रहे हैं, ऐसे में सभी शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव परीक्षा के बाद कराना उचित रहेगा।

बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, शिक्षकों की एकजुटता और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। सभी ने निर्णय को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बांके बिहारी लाल अध्यक्ष दुदही, देवानंद धर दुबे अध्यक्ष हाटा, अमित कुमार तिवारी अध्यक्ष नौरंगिया, रामेश्वर सिंह अध्यक्ष फाजिलनगर, मधेश मिश्रा अध्यक्ष सेवरही, पारस नाथ साहनी अध्यक्ष खड्डा, प्रवीण पांडेय अध्यक्ष पडरौना, कुंजेश्वर सिंह मंत्री पडरौना, योगेंद्र शर्मा मंत्री दुदही, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार चौरसिया तथा जिला संयुक्त मंत्री राज कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *