आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
किलानी देवी कॉलेज में छात्राओं का चयन, दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
- दैनिक लोक भारती
- 23 Sep, 2026
एक दिन के लिए छात्राओं ने संभाला विद्यालय का प्रभार, अभिभावकों की आंखों से छलके खुशी के आंसू
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के जखिनिया स्थित किलानी देवी स्मारक पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से लिखित परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए छात्राओं का चयन किया गया। चयनित छात्राओं को बुधवार को मुख्य अतिथि सुश्री मधुबाला यादव ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) में कुमारी अनन्या सिंह को प्रधानाचार्य तथा कुमारी पूजा गोंड को उप-प्रधानाचार्य चुना गया। वहीं इंटर कॉलेज (कक्षा 6 से 12) में कुमारी खुशी यादव को डायरेक्टर, कुमारी अंशू कुशवाहा को प्रधानाचार्य तथा कुमारी फलक खातून एवं कुमारी ज्योति मद्धेशिया को उप-प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई।
चयनित छात्राओं ने एक दिन के लिए विद्यालय का प्रभार संभालकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को समझने के साथ नेतृत्व और जिम्मेदारी का अनुभव प्राप्त किया। छात्राओं ने कहा कि यह अवसर उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है।
उन्होंने आगे भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए भविष्य में जिम्मेदार पदों पर कार्य करने का संकल्प लिया। छात्राओं की कार्यशैली और आत्मविश्वास देखकर अभिभावक भावुक हो उठे। कई अभिभावकों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक हैं। मुख्य अतिथि मधुबाला यादव ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियां शिक्षा के साथ नेतृत्व के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें और विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में कॉलेज के उप-मैनेजर दिवाकर यादव, प्रधानाचार्य एडवोकेट आजाद अली समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







