आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रूपपुर में बुढ़वा मंगल पर सजा विशाल दंगल, भारत केसरी रामेश्वर यादव ने जीती 1.51 लाख की झंडा कुश्ती
- दैनिक लोक भारती
- 23 Sep, 2026
रोहित अवस्थी
अछल्दा औरैया। विकासखंड के ग्राम रूपपुर स्थित संकट मोचन हनुमान जी मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर गौरव यादव आईपीएस के नेतृत्व में तृतीय विशाल दंगल मेले का आयोजन किया गया।
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने फीता काटकर किया। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों दर्शक पहुंचे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
दंगल की प्रमुख कुश्तियों में पागल बाबा अयोध्या ने सनी बरेली को 11 हजार रुपये की कुश्ती में हराया।
20 हजार रुपये की कुश्ती में नकुल यादव फिरोजाबाद ने हरदीप हरियाणा को शिकस्त दी। वहीं रमन हाथरस ने सुनील आगरा को 15 हजार रुपये तथा भारत मुंडेना भिंड ने महिपाल आगरा को 12 हजार रुपये की कुश्ती में पराजित किया।
दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण 1.51 लाख रुपये की झंडा कुश्ती रही। इसमें अंतरराष्ट्रीय भारत केसरी रामेश्वर यादव हाथरस ने नरेश पहलवान पंजाब को कड़े मुकाबले में पटखनी देकर जीत हासिल की।
इसके अलावा 1100 से 3000 रुपये तक की दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं।
आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, पहलवानों और दर्शकों का आभार जताया। इस दौरान रामवीर यादव प्रधान, राजमोहन यादव, शैलू यादव ठेकेदार, योगेंद्र यादव, मुकेश यादव उर्फ डकुरे, शिववीर यादव प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







