आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मछली पालन लोन के एवज में घूस लेते सीबीआइ के हत्थे चढ़े बैंक के फील्ड ऑफिसर और चपरासी
- दैनिक लोक भारती
- 23 Sep, 2026
उज्जवल मिश्र
दोस्तपुर सुल्तानपुर l स्थानीय क्षेत्र की बेलवारे ग्रामीण बैंक शाखा में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की लखनऊ शाखा ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बैंक में लोन पास कराने के नाम पर रिश्वतखोरी करने के आरोप में सीबीआइ की टीम ने फील्ड ऑफिसर और चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को रंगे हाथों दबोच लिया। इस औचक छापेमारी से बैंक परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरथुआ गांव के रहने वाले प्रार्थी गौरव सिंह ने अपनी आजीविका के लिए मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने के वास्ते बैंक में 1.15 लाख रुपये के कर्ज (लोन) के वास्ते आवेदन किया था। आरोप है कि इस ऋण को स्वीकृत करने की एवज में बैंक के फील्ड ऑफिसर अनुराग सिंह और चपरासी (चतुर्थ श्रेणी कर्मी) रसीद ने पीड़ित से 10 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी।
परेशान होकर आवेदक ने इस मामले की गोपनीय शिकायत सीधे सीबीआइ की एंटी करप्शन ब्रांच, लखनऊ से कर दी। शिकायत के पुख्ता प्रमाण मिलने पर सीबीआइ ने रणनीति बनाई और मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से बैंक शाखा पर छापा मार दिया।
मंगलवार को दोपहर बाद सीबीआइ की टीम जब दोस्तपुर स्थित बेलवारे ग्रामीण बैंक शाखा पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया। टीम ने बैंक के अंदर कई घंटों तक कागजातों की बारीकी से जांच की और बैंककर्मियों से पूछताछ की। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बाहर दोस्तपुर पुलिस भी मुस्तैद नजर आई।
लंबी छानबीन और साक्ष्यों के आधार पर रात करीब 10 बजे सीबीआइ ने फील्ड ऑफिसर अनुराग सिंह और चपरासी रसीद को गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर देर रात लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
कार्रवाई के दौरान बैंक में मौजूद अन्य खाताधारकों और ग्राहकों, जैसे कि बरुवा सकरवारी निवासी महेंद्र प्रताप व अन्य ने बताया कि सीबीआइ टीम ने बैंक परिसर में मौजूद लोगों से भी लोन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारियां साझा कीं। हालांकि, छापेमारी पूरी होने के बाद सीबीआइ अधिकारियों ने मीडिया के सामने खुलकर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया। बैंक के रीजनल मैनेजर (सुल्तानपुर) ने भी पुष्टि की है कि सीबीआई की टीम बैंक में जांच-पड़ताल कर रही थी। इस सनसनीखेज कार्रवाई से इलाके के भ्रष्ट बैंककर्मियों में भारी दहशत का माहौल है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







