आज की ताजा खबर

श्रावस्ती: 10 बैगलेस दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

top-news

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव

श्रावस्ती। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), इकौना में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए 10 बैगलेस दिवस प्रशिक्षण मॉड्यूल ‘आनंदम’ पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बैगलेस दिवस का उद्देश्य बच्चों को किताबी बोझ से मुक्त कर उनमें ‘करके सीखने’ की प्रवृत्ति विकसित करना है। इसके तहत वर्ष में 10 दिन विद्यार्थियों को बिना बस्ते के स्थानीय कला, विज्ञान, व्यवसाय और संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों से सीखने का अवसर मिलेगा।

प्रशिक्षण के दौरान जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए प्रतिभागी शिक्षकों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्थानीय उद्योग भ्रमण, कला-संस्कृति, योग, बागवानी, हाइड्रोलिक आर्म, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा समेत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश चंद्र मौर्य तथा प्रवक्ता इरशाद अहमद, दिव्य प्रताप, विनीत कुमार सिंह, गिरीश प्रसाद मिश्रा, अमित कुमार पाठक, इमरान अहमद, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, रेनू यादव, ओमप्रकाश यादव और रवि प्रताप सिंह सहित सभी मास्टर ट्रेनर एवं संदर्भदाता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों में वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर 10 बैगलेस दिवसों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा के साथ-साथ स्थानीय परिवेश, कौशल, रचनात्मकता और व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ना है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *