आज की ताजा खबर

श्रावस्ती में सेवा संकल्प दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित

top-news

रमेश मिश्रा

इकौना -श्रावस्ती  महामाया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इकौना में सेवा संकल्प दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य निकिता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतीत के रूप में सतीश जायसवाल वरिष्ठ बीजेपी लीडर रहे इस दौरान सतीश जायसवाल ने कहा कि संकल्प दिवस (विशेषकर अखंड भारत संकल्प , का मुख्य उद्देश्य देश की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय गौरव और अखंडता की भावना को युवा पीढ़ी तक पहुँचाना है।  

देश के विभाजन की विभीषिका और वेदना को याद करते हुए राष्ट्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अखंडता के प्रति निष्ठावान रहना। प्रधानाचार्य निकिता वर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को भारत के प्राचीन इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव से अवगत कराना हैlदेश के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना।

वही सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें ड्राइंग प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता  क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई lड्राइंग प्रतियोगिता में संध्या कक्षा 10 प्रथम , पूर्णिमा कक्षा 10 द्वितीय तथा दिव्या यादव तृतीय स्थान पर रही l

भाषण प्रतियोगिता में आकृति कक्षा 9 प्रथम ,अर्पिता कक्षा 9 द्वितीय तथा माही कक्षा 9 तृतीय स्थान पर रही lक्विज प्रतियोगिता में आकांक्षा कक्षा 10 प्रथम ,दिव्या मिश्रा कक्षा 10 द्वितीय तथा संगीता कक्षा 10 तृतीय रहीl इस अवसर पर वीरेंद्र मिश्रा, सत्य राम ,आदि शिक्षक  व छात्र-छात्राएं मौजूद रहेl

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *