आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
साइबर शिकायत के बाद बैंक खाता हुआ होल्ड, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
- दैनिक लोक भारती
- 23 Sep, 2026
हेमन्त कुमार श्रीवास्तव
श्रावस्ती। साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद बैंक खाता होल्ड किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में सकील अहमद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
सकील अहमद के अनुसार, 16 फरवरी को कस्बा भिनगा निवासी शहरान उर्फ वर्धा पुत्र हनीफ कबाड़ी के सामने गोदिया, बाराबंकी निवासी इनायत अली बैठे थे। उनके अनुसार इनायत अली ने गूगल पे के माध्यम से उनके बैंक खाता संख्या 10691 में तीन हजार रुपये मंगवाए थे। सकील का आरोप है कि करीब 15 मिनट बाद इनायत अली के कहने पर शहरान ने उक्त तीन हजार रुपये मोहम्मद जैद के खाते में स्थानांतरित करवा दिए।
सकील का कहना है कि 20 अगस्त 2026 को इनायत अली ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए अपने रुपये यूपीआई फ्रॉड में चले जाने की बात कही। इसके बाद 22 अगस्त को उनका बैंक खाता ब्लॉक हो गया। बैंक से जानकारी करने पर उन्हें बताया गया कि साइबर थाना माती की ओर से खाते पर होल्ड लगाया गया है।
पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने मामले की पूरी जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों और विभागों को कई प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि खाता होल्ड होने के कारण वह परेशान हैं और न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
प्रार्थना पत्र में सकील अहमद ने इनायत अली और शहरान पर अन्य लोगों के साथ भी कथित रूप से धोखाधड़ी किए जाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर खाते से होल्ड हटवाने तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







