आज की ताजा खबर

प्रदेश विद्यालयीय वॉलीबाल टीम के चयनकर्ता बने मुकेश शुक्ल

top-news

मेजा क्षेत्र के नाम खेल जगत की  जुड़ी एक और उपलब्धि

शिक्षा विभाग व खेल से जुड़े लोगों ने दी शुभकामनाएं

पवन द्विवेदी

 प्रयागराज(मेजा)। खेल एवं शिक्षा क्षेत्र में प्रयागराज के मेजा तहसील के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मुकेश शुक्ला को इस वर्ष पुनः उत्तर प्रदेश विद्यालयीय वॉलीबाल टीम का सेलेक्टर / चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विद्यालयीय खेल संस्थान द्वारा जारी निर्गत पत्र के अनुसार प्रयागराज जिले के पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी एवं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत मुकेश शुक्ला को अब प्रयागराज शहर के सीए.बी. इंटर कॉलेज में 24 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली (अंडर - 14, 17 व 19) " 70वीं उत्तर प्रदेश (बालक/बालिका) अंतर मंडलीय स्टेट वॉलीबाल चैम्पियनशिप-2026 " के दौरान एक  चयनकर्ता की भूमिका में होगें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की वॉलीबाल टीम का चयन करेगें।

 मुकेश शुक्ला द्वारा चयनित  खिलाड़ी इस वर्ष होने वाली " राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता " में उत्तर प्रदेश की वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करेगें। मुकेश शुक्ला ने उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम का चयनकर्ता बनाये जाने के पश्चात संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।बता दें कि मुकेश शुक्ल क्षेत्र के सोरांव गांव के वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं।वह प्रदेश टीम के खिलाड़ी रहे और इस क्षेत्र में अब तक उन्हें रेफरी,

चयनकर्ता के दायित्व पूर्व में सौंपे गए थे,जिस पर वह खरे उतरे थे।नए दायित्व को लेकर वह गम्भीर हैं। मुकेश शुक्ला को चयनकर्ता नियुक्त किये जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी वरुण मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह, जिला एमडीएम प्रभारी राजीव त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मिश्र, शिक्षक नेता विनोद शुक्ल, शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा सचिव बृजेश श्रीवास्तव, एआरपी रामानंद शुक्ला, अजीत मिश्रा, जगदीश मिश्रा व प्रमोद शुक्ला तथा रोहित त्रिपाठी, अनिकेत जायसवाल, कृष्ण कुमार शुक्ला व वीरेंद्र गौड़ आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *