आज की ताजा खबर

ममता हत्याकांड: पुलिस ने पति और सास को दबोचा, दहेज हत्या का आरोप

top-news

अमरीक सिंह

जलालाबाद-शाहजहांपुर l थाना परशुरामपुरी पुलिस ने विवाहिता ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों में मृतका का पति और सास शामिल हैं, जिन्हें विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बीते मंगलवार को मोहल्ला नवीन नगर निवासी रवि ने तहरीर दी थी कि उसकी बहन ममता को उसके ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज (प्लाट) की मांग को लेकर प्रताड़ित किया और मांग पूरी न होने पर उसे जबरन फांसी पर लटकाकर मार डाला। पुलिस ने पति राहुल, ससुर वीरपाल, सास रेखा, ननद नेहा और देवर डेविड के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुरी अरविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम रुस्तमपुर चक में दबिश दी। पुलिस ने मौके से नामजद अभियुक्त राहुल (पति) और रेखा (सास) को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, कांस्टेबल सूरज कुमार, प्रिंस कुमार और महिला कांस्टेबल विनय सोलंकी शामिल रहे। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *